बलिया- जनता को परेशान कर रहे अधिकारी, अंत्योदय कार्ड बनाने के नाम पर इंस्पेक्टर ने मांगे 10 हजार!

बलिया डेस्क : राशन कार्ड बनाने में विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है. आलम यह है कि शासन के तमाम फरमान के बाद भी जिला प्रशासन और आपूर्ति महकमे के अफसर अपने निजी स्वार्थों में लोगों का अंत्योदय और पात्र गृहस्स्थी कार्ड बनाने में अलग-अलग तरीके से परेशान करेंगे.

इस बावत शिकायत करने के बाद प्रशासन के अफसर भी सुनने को तैयार नहीं हैं. ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान देखने को मिला. जब अंत्योदय के लिए आयी एक महिला ने आपूर्ति निरीक्षक पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हनुमानगंज ब्लाक की अंबिया खातून  ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसे 2005-06 में मेरा अंत्योदय कार्ड बना था. जिसका राशन कार्ड उचित राशन विक्रेता की दुकान पर मिलता था. इस कार्ड का राशन 2008 से 2019 तक प्रविष्टि अंकित रही.

लेकिन साजिश के तहत राशन कार्ड अप्रैल 2019 में अंत्योदय सूची से कटवा दिया गया. इस प्रकरण में तत्कालीन एसडीएम सदर ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जांच रिपोर्ट मांगी. जिसमें जांच करते हुए ग्राम सचिव राजीव कुमार ने अंबिया को अंत्योदय के लिए पात्र बताते हुए रिपोर्ट सौंपी थी.

इस प्रकरण में पूर्ति निरीक्षक हनुमागंज ने जांच रिपोर्ट गायब कर महीने भर से अधिक समय तक भटकाता रहा. अंत में कहा कि अगर दस हजार रुपये दोगी तो दो दिन में कार्ड बना देंगें. इस प्रकरण की शिकायत सुनने के बाद ही एसडीएम भी महिला पर भड़क गये. उन्होंने कहा कि इस महिला को अंत्योदय के जगह पर पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी कर दिया जाय.

जबकि बार-बार पीड़िता कहती रही कि उसके पति मजदूरी करते हैं. लेकिन उसकी किसी भी अफसर ने सुनने की जगह से उसे फटकार ही लगाई. पीड़िता ने चेताया कि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो हम आत्मदाह करने के लिए विवश होंगे.

रिपोर्ट- तिलक कुमार 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago