यूपी में आज होने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा का पेपर लीक, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में आज होने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा का हिंदी का पेपर लीक हो गया है. आज सुबह 10 बजे से यूपी के 394 केन्द्रों पर परीक्षा होनी थी. पेपर लीक होने के बाद यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ये परीक्षा रद्द कर दी है. कल शाम से पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे इसके बाद जांच की गयी और पाया गया कि ये वही पर्चा है. फिलहाल आगे परीक्षा की तारीख को लेकर अभीू तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि पहले भी कई परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं.

 

ट्यूबवेल ऑपरेटर की परीक्षा के उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में हो रही है, इसके लिए दो लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, नलकूप चालकों की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है.

 

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर टैग कर लिखा कि अयोग्य हमारे उत्तरप्रदेश के युवा नहीं आपकी सरकार है. जूही सिंह ने ट्वीट किया, ”न साफ नियत न काबिलियत योगी आदित्यनाथ अयोग्य हमारे उत्तरप्रदेश के युवा नहीं आपकी सरकार है. बता दें एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए यूपी के सीएम योगी ने कहा था कि उत्तर प्रेदशे में नौकरियों की कमी नहीं है, योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago