बलिया- डूबे हुए युवक का गंगा से मिला शव, मचा कोहराम

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट कुआं नम्बर में एक युवक शनिवार को की सांय गंगा में डूब गया। जिसका शव रविवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों के अथक प्रयास के बाद गंगा से निकाला गया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जाता है कि हल्दी क्षेत्र के गायघाट कुआं नम्बर एक निवासी रवि कुमार उर्फ कल्लू तुरहा (12) पुत्र विनोद तुरहा शनिवार की शाम गंगा स्नान के लिए अपने साथियों के साथ गया था। अचानक स्नान करते समय रवि गंगा में समा गया। जिसके बाद साथ स्नान करे साथियों व घाट पर मौजूद लोगों ने हो हल्ला होते ही लोग गंगा किनारे जुट गए और उसकी खोजबीन करने लगे।

 

थकहार कर ​ लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने सुबह आने की बात कही। वही मछुआरों ने रात 10 बजे तक उसे ढूँढा। लेकिन सफलता नही मिली, सुबह होते ही मछुआरों ने जाल फेक कर रवि की तलाश शुरू कर दी काफी मसक्कत के बाद रविवार की सुबह करीब 8 बजे शव को ढूंढ कर बाहर निकाला। लेट लतीफ पहु्ची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शल्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago