उत्तर प्रदेश में रोजगार के मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा कि वे युवाओं के रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि जिनकी वैकेंसी थीं उन्हें पहले चरण में भरा जा रहा है. हमें एक लाख 37 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करनी है.
उन्होंने कहा कि जब हमने 68 हजार वैकैंसी निकाली तो एक लाख आवेदन भी नहीं मिले. जब टेस्ट हुआ तो केवल 40 हजार की पास हो पाए. 68,500 की वैकेंसी एक बार फिर निकालने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमें एक लाख 37 हजार शिक्षक रखने हैं लेकिन योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहे हैं जो आगे आकर परीक्षा पास करें और नौकरी करें. पुलिस में भी हमें एक लाख 62 हजार भर्ती करनी हैं.
सीएम ने कहा कि 35 हजार की भर्ती जा चुकी है, 42 हजार एक वक्त प्रचलित है, अक्तूबर में 50 हजार भर्ती की प्रक्रिया हम शुरू करने जा रहे हैं. सरकारी नौकरी की कहीं कोई कमी नहीं है. प्रदेश ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए हैं.
योगी ने इस दौरान पुलिसभर्ती पर बोलते हुए कहा कि पुलिस में भी हमें 1 लाख 62 हजार भर्ती करनी हैं। 35 हजार की भर्ती जा चुकी है, 42 हजार इस वक्त प्रचलित है, अक्तूबर में 50 हजार भर्ती की प्रक्रिया हम शुरू करने जा रहे हैं। योगी ने कहा कि सरकारी नौकरी की कहीं कोई कमी नहीं है। इस दौरान योगी ने बताया कि प्रदेश ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…