Categories: बलिया

गड्ढे में फंसे ट्रक, सहतवार-बैरिया मार्ग पर 16 घंटे तक लगा रहा जाम

बलिया की सड़कों पर गड्ढों का ‘विकास’ हादसों को न्यौता दे रहा है। कई बार भारी वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं और लंबे जाम का कारण बनते हैं। ऐसा ही कुछ हुई गुरुवार की रात, जहां सहतवार-बैरिया मुख्य मार्ग पर भारी वाहन दो बार गड्ढे में फंस गए। इसके कारण गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक 16 घंटे तक जाम लगा रहा।

इस जाम से आवागमन ठप्प हो गया। इससे राहगीर परेशान होते रहे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाल कर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक रात लगभग 12 बजे एक ट्रक त्रिकालपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे में फंस गया। प्रयास के बाद भी ट्रक निकल नहीं पाया।

बारिश तेज होने के कारण ट्रक सुबह तक फंसा रहा। जिसके कारण जाम लग गया। सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने ईंट के टुकड़ों को गड्ढे में डालकर किसी तरह ट्रक को निकाला। लेकिन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे फिर बालू लदा ट्रक उसी गड्ढे में फंस गया। पुन: आवागमन अवरूद्ध हो गया। ट्रक रेवती की ओर से सहतवार की तरफ जा रहा था।

ट्रक के फंसने के बाद सड़क के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग बेबस नजर आए। करीब दो घंटे बाद ट्रक को निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बरसात होने से कोई उपाय काम नहीं आ रहा था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहतवार विरेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शाम चार बजेे जेसीबी तथा ट्रैक्टर की सहायता से ट्रक निकाला गया। उसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago