बलिया में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज हवाओं के साथ चली आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। रातभर कई गांवों में बिजली गुल रही।
आज सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। लगातार बारिश से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। न लोग बाहर निकल पा रहे हैं और बिजली न रहने से घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। कई रास्तों में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पश्चिम माल गोदाम रोड पर एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया है।
बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश और तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन के पीछे माल गोदाम रोड पर पेड़ गिर जाने से तीन जगह एचटी लाइन के तार टूट जाने के कारण कस्बे सहित ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर, टेलीविजन और मोबाइल बंद हो चुके हैं।
लगातार बारिश और तूफानी हवा के कारण लाइनमैन तार भी नहीं जोड़ पा रहे हैं। एसडीओ हरिओम गुफ्ता व जेई विपिन कुमार सिंह का कहना है कि मौसम सही होते ही तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं का ट्रांसफार्मर चार दिन तक जला पड़ा रहा। इससे सीएचसी में रखी गई वैक्सीन पर खतरा मंडरा रहा था। हालांकि जनरेटर चलाकर किसी तरीके से इसे बचाया गया।
शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। शनिवार से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई थी। बिजली न होने से कोल्डचेन को मेंटेन करने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ा। ब्लॉक सोहांव का पूरा वैक्सीनेशन इसी अस्पताल से संचालित होता है। वहीं जनपद के अन्य सेक्टर भी बारिश से प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…