बारिश से तरबतर बलिया, खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद

बलिया। उत्तरप्रदेश में भारी बारिश का दौर अब भी जारी है। मानसून जाते-जाते भी बलिया सहित कई जिलों को तरबतर कर रहा है। बलिया में लगातार हो रही बारिश से खेतों में फिर से जलजमाव हो गया है। जिसकी वजब से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर लाल मिर्च और सब्जी की खेती करने वाले किसान काफी बचैन है। क्षेत्र में लाल मिर्च, हरी मिर्च, गोभी, भिंडी और टमाटर की खेती करने वाले किसानों की माने तो खेतों में जलजमाव से कमर ही टूट गई है। सैकड़ों किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।

बारिश से जलजमाव होने से सैकड़ों एकड़ मिर्च की फसल पानी में पूरी तरह डूब गई है। ये अब नष्ट हो जाएगी। इलाके के दर्जनों गांवों के खेतों में पानी भरने से मिर्च की फसल लगभग बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सैकड़ों एकड़ मिर्च की खेती की जाती है और यही इन किसानों की आय का स्रोत है। चंदवक, बिगही, पुरास, सोनवानी, वरुणा, पुरास, नीरूपुर व पिंडारी में करीब सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लाल मिर्च की खेती की जाती है। खेतों के जलमग्न होने से आगे हरी मटर, आलू, गेहूं, चना, मंसूर की खेती समय से नहीं हो पाएगी।

वहीं बेल्थरारोड में बारिश से जलजमाव होने के चलते स्थिति नारकीय बन गई है। नगर के बीच स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर बरसाती पानी से भर गया है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगरवासियों और राहगीरों को आवागमन में घोर फजीहत उठानी पड़ी। गली-मोहल्लों में जलभराव से लोगों का आवागमन दूभर बन गया। रोडवेज बस स्टेशन परिसर और मुख्य दोनों गेट पर जलभराव के साथ कीचड़ की स्थिति बनी रही। नालियों का पानी रास्तों पर बह रहा है।

बारिश से खेतों में फसल डूब कर बर्बाद हो रही हैं। सब्जियों और अरहर की फसल तो पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो रही है। रतसर में अनवरत हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह बेपटरी होकर रह गया है। शुक्रवार को पूरे दिन कभी मद्धम तो कभी मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में कैद रखा। कस्बा के बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago