बारिश की मार से बलिया हलकान, जिला कारागार के सामने पकड़ी जा रही हैं मछलियां

बलिया में दो दिन की बारिश से हलकान मचा हुआ है। शहर से लेकर गांव तक लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। सड़क से लेकर मोहल्लों तक में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। बलिया से होकर गुजरने वाली एनएच-31 के गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। जिला कारागार में बारिश का पानी इस कदर लग गया कि लोग मछली पकड़ने लगे।

बलिया के रसड़ा में लगातार बारिश की वजह से शुक्रवार को एक कच्चे घर का दिवार गिर गया। रसड़ा में शांति देवी के घर का दिवार गिर गया। जिसके मलबे में शांति देवी के दो बच्चे दबकर घायल हो गए। शांति देवी की नौ साल की बेटी पूजा और पांच साल का बेटा छोटू इस दुर्घटना में घायल हो गया। हालांकि शांति देवी को कोई चोट नहीं आई है। दोनों बच्चों का जरूरी उपचार कराया गया है। इसके अलावा गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज गांव में शुक्रवार की ही सुबह एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 30 साल की माधुरी घायल हो गईं। माधुरी को आननफानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उन्हें बलिया जिला अस्पताल में भेज दिया गया।

बारिश के पानी ने जिला कारागार को भी नहीं बख्शा। जिला कारागारों तक में बरसात का पानी घुस गया। पानी भर जाने के चलते पुलिस के जवानों को कोतवाली में स्थित मंदिर के चबूतरे पर ठहरना पड़ा। पूरा जिला कारागार पानी में तैर रहा था। हवालात तक पानी पहुंच गया था। जिसके बाद जेल में बंद कैदियों को निकालकर कार्यालय में खाली जगहों पर बैठाया गया। इन सब मुसीबतों के बीच एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। जिला कारागार के सामने लगे बारिश के पानी में कुछ लोग मछलियां पकड़ते हुए देखे गए।

बलिया के तमसा नदी में अचानक एक बार फिर जलस्तर बढ़ गया है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से तमसा में बढ़ा पानी बाढ़ के खतरे की ओर इशारा कर रहा है। पानी के दबाव के चलते अतरसुआं कला के पास बने रिंग बंधा के टूटने का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को इस बाबत तहसीलदार प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार, अजय सिंह और राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह ने इस क्षेत्र के गांवों का मुआयना किया। रिंग बंधा की स्थिति बलिया के एसडीएम को बताई गई है।

बारिश ने बलिया के बिल्थरारोड, बैरिया से बांसडीह तक हर इलाके का हाल बिगाड़ रखा है। हालांकि पूरे जिले में प्रशासन की तैयारी डमाडोल है। बारिश में कच्चे मकान गिर रहे हैं, लोग घायल हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन के पास ऐसी दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago