Categories: बलिया

बलिया में बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां परसियां के समीप बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलट गया। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, लहसनी निवासी 50 वर्षीय अमरनाथ प्रजापति और 62 वर्षीय रासूरत पाल एक ही बाइक से मालीपुर बाजार जा रहे थे। अमरनाथ बाइक चला रहा था। परसियां चट्टी के आगे बेल्थरारोड की तरफ से नगरा आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। इसमें अमरनाथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे रामसूरत पाल घायल हो गया।

टक्कर मारने के बाद ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। इसके बाद ट्रक का चालक व खलासी भाग गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

इधर सोनौली-बलिया राजमार्ग पर उभांव मोड़ के पास भी हादसा हो गया। यहां शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के बगहां ग्राम निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुशवाहा और 38 वर्षीय अतुल मिश्र बाइक से सिकंदरपुर की तरफ से देवरिया जा रहे थे। उभांव मोड़ के पास पीछे से तेज गति स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को लोगों ने अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को गोरखपुर लेकर चले गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो समेत चालक भाग निकला।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago