बलिया के बिल्थरारोड वार्ड नंबर 3 के सभासद नीलेश दीपू एक महिला के लिए देवदूत बनकर आए। उन्होंने पेट में शिशु की मौत के बाद दर्द से कराह रही प्रसूता को अपने प्राइवेट वाहन से सीएचसी सीयर पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफ किया।
जानकारी के मुताबिक, ज्योति देवी नाम की महिला नगर के कांशीराम आवास में रह रही थी। उसका पति सागर कबाड़ बिन कर परिवार का भरण पोषण करता है। गर्भवती ज्योति को अचानक पेट में दर्द होने लगा, उस समय उसका पति बाहर गया था। महिला किसी तरह रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और जमीन पर लेटकर दर्द से कराहने लगी।
इसी बीच वार्ड नंबर 3 के सभासद नीलेश दीपू की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बिना देरी किए डायYNस 112 पुलिस को बुलाया और प्राइवेट वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रसूता के पेट में बच्चा मृत होना बताया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अगर सभासद नीलेश दीपू समय पर महिला की मदद नहीं करते, तो उसकी जान पर खतरा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने नीलेश दीपू के इस काम की जमकर सराहना की।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…