बलिया के बेल्थरारोड थाना क्षेत्र के चौकिया-उभांव मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि असरेपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विनय कुमार अपनी बाइक से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में उनकी बाइक आगे चल रही एक पल्सर बाइक से टकरा गई। जिससे विनय असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। उसी समय चौकिया मोड़ की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस और स्थानीय लोग घायल को सीएचसी सीयर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विनय तीन भाई थे और पहले भी एक बड़े भाई की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। विनय ही टाइल्स मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, उनके पिता दिव्यांग हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…