Categories: बलिया

बलिया SP ने सिपाही-दरोगा समेत 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए घोषित किया 25-25 हजार का इनाम

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने विभिन्न मुकदमों में फरार 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि फरार अभियुक्तों में 1 दरोगा और सिपाही भी शामिल है।

एसपी ने बताया कि जिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है, उनकी सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस अधीक्षक पुरस्कार राशि दी जाएगी।

फरारी काट रहे अभियुक्तों में पारस बिन्द पुत्र मंगनी बिन्द (निवासी ककरघट्टा थाना मनियर, बलिया), विरेन्द्र बिन्द पुत्र सुखदेव बिन्द (निवासी ककरघट्टा थाना मनियर, बलिया) व धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र भोजलाल बिन्द (निवासी ककरघट्टा थाना मनियर, बलिया), सन्जू कुमार सिंह पुत्र देव कुमार सिंह (निवासी कबीर पार बगरा थाना मांझी, जिला छपरा बिहार), गोलू यादव पुत्र राणा प्रताप यादव (निवासी उदई छपरा थाना बैरिया, बलिया), अभिषेक यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव (निवासी खखन का डेरा थाना खवासपुर जिला भोजपुर, आरा बिहार) हैं।

इसके अलावा टनमन उर्फ चन्दन पुत्र स्व. दीप चन्द (निवासी सारिमपुर हनुमानघाट बक्सर बिहार), संजय यादव पुत्र मनभरन यादव (निवासी भरौली खास थाना नरही जनपद बलिया), अमित बिन्द पुत्र विजय बहादुर (निवासी उजियार थाना नरही, बलिया), गोलू राय उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र पारस नाथ राय (निवासी भरौली थाना नरही जनपद बलिया), नरसिंह पुत्र भरत (निवासी साठ का डेरा थाना नरही, बलिया), सुखारी पुत्र अच्छेलाल (निवासी साठ का डेरा थाना नरही, बलिया), उप निरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर (तत्कालीन चौकी प्रभारी कोरंटाडीह थाना नरही, बलिया), आरक्षी दीपक कुमार मिश्र (थाना नरही, बलिया), धुरान साहनी पुत्र अच्छेलाल साहनी (निवासी सरवनपुर थाना नरही, बलिया) शामिल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago