Categories: बलिया

बलिया में डॉक्टर की दबंगई, सिटी मजिस्ट्रेट से की बदसलूकी, CDO ने क्लीनिक सील किया

बलिया में एक डॉक्टर की दबंगई सामने आई है। अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव राय ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का देने की कोशिश की। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया है।

बता दें कि बलिया जिले में आला अधिकारी लगाकार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र कांत द्विवेदी जांच करने अस्पताल पहुंचे। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल अवधि में प्राइवेट प्रैक्टिस करते नजर आए। इसको लेकर जब सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे बात की, तो डॉक्टर साहब बदसलूकी पर उतर आए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाते हुए कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगा, हां जेल जाऊंगा ,नेता मत बनो डॉक्टर हो डॉक्टर की तरह रहो। सुना आपने? लेकिन डॉक्टर गौरव जरा भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। दोनों के बीच जब बहस ज्यादा बढ़ी तो डॉक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेट को धक्का देने का भी प्रयास किया‌। हालांकि, घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, जिसने डॉक्टर को दूर हटा दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र कांत द्विवेदी का कहना है कि जिलाधिकारी के यहां शिकायत मिली थी। जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर्स अस्पताल में जो समय है, न बैठकर अपने-अपने आवास या क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते हैं। उसी क्रम में जिलाधिकारी ने सीडीओ से जांच कराई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच में आने पर अवैध अल्ट्रासाउंड भुवनेश्वरी, महाबीर अल्ट्रासाउंड सहित 4 को सीज किया गया है। उन्हें बताना होगा कि अस्पताल अवधि में प्रैक्टिस करने का अधिकार है की नहीं, इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago