Categories: बलिया

बलिया में परिजन अस्पताल से युवती को लेकर हुए फरार, युवती ने फांसी लगाने की कोशिश की थी

बलिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती युवती को लेकर परिजन बिना डॉक्टर को सूचना दिए गायब हो गए। कहा जा रहा है कि युवती को फांसी लगाने की कोशिश के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। युवती का इलाज चल रहा था, बीच में ही परिजन बिना रेफर कागज लिए बीएसटी लेकर मऊ जनपद एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर चले गए, जहां युवती का इलाज चल रहा है।

इधर इस पूरे मामले में इमरजेंसी के चिकित्सक ने मेमो पर बीएसटी लेकर मरीज को ले जाने का मामला दर्ज कर दिया। जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के चांदूपाकड निवासी अंशिका 21 वर्ष पुत्री राजेश राजभर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त करनी चाहिए। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई उसे तत्काल लेकर पीएचसी मनियर गए, जहा से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर की कागजात भर ही रहे थे कि परिजन बिना डॉक्टर को बताए ही बीएसटी व युवती को लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से चले गए। बताया जा रहा है कि युवती का इलाज मऊ जनपद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर परिजन बिना डॉक्टर को बताएं और बीएसटी लेकर क्यों फरार हो गए? अगर बाहर ही जाना था तो रेफर कागज लेकर गए होते। इसको लेकर परिजनों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खैर मामला जो भी हो यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago