Categories: बलिया

बैरिया से पूर्व विधायक डॉक्टर भोला पांडे का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

बलिया के बैरिया के पूर्व विधायक और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भोला पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक में लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच माहौल गमगीन हो गया।

बता दें कि भोला पांडे साल 1980 से 1985 और 1989 से 1991 तक 2 बार कांग्रेस के टिकट पर बैरिया से विधायक रहे। डॉक्टर पांडे गांधी परिवार के बेहद करीब रहे। एक बार इंदिरा गांधी के सम्मान के लिए उन्होंने जहाज हाइजैक कर भारत सरकार को अचंभित कर दिया था। गांधी परिवार के करीबी होने के चलते उन्हें कांग्रेस संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। वे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव रहे।

डॉक्टर पांडे उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के वे प्रभारी रहे। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार उन्होंने सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी। डॉ. पांडे इंटर कालेज बैरिया और नारायनगढ़ के प्रबंधक भी रहे। उनके निधन पर विद्यालय परिवारों ने भी शोक जताया है। निधन का समाचार मिलने के बाद उनके तमाम शुभचिंतक और कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago