बलिया में एक दर्दनाक हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बेरुआरबारी की ग्राम पंचायत शिवपुर में मिट्टी की दीवार गिर गई। जहां मलबे में दबकर एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। वहीं शोक सभा के बाद एक दिन के लिए स्कूल भी बंद कर दिया गया।
दरअसल गांव के अरुण कश्यप का बेटा आदित्य बुधवार को सुबह 9 बजे पुराने घर की तरफ किसी काम से गया था जहां बगल में मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर जाने से वह दबकर घायल हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम छा गया।
वही बेटे की मौत से मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। चींख-पुकार से सबकी आंखें नम हो गईं। आदित्य सबसे बड़ा बेटा था। लोगों ने बताया कि आदित्य गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था। वह मेधावी छात्र होने के साथ ही विद्यालय के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…