शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर के ब्लॉक प्रमुख आगे आए हैं। बुधवार को पीडब्लूयडी गेस्ट हाउस में ब्लॉक संघ की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ब्लॉक प्रमुखों ने मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता से कराने की बात कही।
बता दें कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुखों ने बैठक का आयोजन किया जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बेहतर विकास करके ब्लाक का नाम रोशन करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीयर ब्लाक के प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि यदि विकास की बात हो रही है तो सबसे बड़ा उदाहरण सीयर ब्लाक है। हमारी पूरी कोशिश होती है कि शासन के धन को बेहतर तरीके से जनता की हित में खर्च करके सुंदर काम कराया जा सके।
इसके अलावा ब्लाक प्रमुख देवनारायण पूना सिंह ने भी विकास कार्यों पर चर्चा की। ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि ब्लाकों के अंतर्गत जो भी गांव है वह विकास पर नंबर वन हो। जिसकी चर्चा लखनऊ से दिल्ली तक हो। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह, राघवेंद्र यादव, रितिक कुमार, वंशीधर यादव, शशांक शेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…