बलिया। नीट की परीक्षा में बलिया के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। आरके मिशन स्कूल की छात्रा प्रवृत्ति शेखर ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रवृत्ति ने नीट एग्जाम में 642 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर स्कूल स्टाफ बहुत खुश हैं।
बता दें कि प्रवृत्ति शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय आर. के. मिशन स्कूल के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दिया जिसके बल पर उसने ख्याति अर्जित की। प्रवृत्ति शेखर के माता-पिता ने भी इसकी सफलता का श्रेय विद्यालय को दिया। उनका कहना है कि अच्छी शिक्षा ही व्यक्ति को उत्तम दिशा प्रदान करती है। उत्तम शिक्षा व संसाधन विद्यार्थी के विकास में अहम योगदान रखते हैं।
वहीं प्रवृत्ति की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि होनहार छात्र/ छात्रा विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाते हैं ।उन्होंने प्रवृत्ति शेखर के नीट में चयन पर बधाई दी, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उत्तम संसाधन उपलब्ध कराकर विद्यालय के छात्र छात्राओं को विकास की अग्रिम पंक्ति में देखना चाहता हूं। विद्यालय परिवार उत्तम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…