बलिया में अधिकारी मनमानी पर उतारु, सीएम के आदेश के बाद भी चालू नहीं हुआ ट्रामा सेंटर

बलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर बनवाया गया लेकिन जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण निर्माण होने के बाद भी आज तक यह ट्रामा सेंटर चालू नहीं हो सका। जबकि एक महीने पहले जिले के दौरे पर आए सीएम अधिकारियों को ट्रामा सेंटर चालू करने के साफ निर्देश दे चुके हैं लेकिन फिर भी जिला प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

जिला प्रशासन की लापरवाही की इंतेहा देखिए कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश को ही अनसुना कर दिया। आपको बता दे कि 18 जून को सीएम जनपद के सदर अस्पताल में पहुंचे थे। वहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी, साथ ही साथ जिलाधिकारियों को ट्रामा सेंटर जल्द चालू करने के निर्देश दिए, अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर चालू करने की हामी भरने की बजाए सेंटर न चालू करने की वजह गिना दी।

जब सीएम ने डीएम को सेंटर शुरु करने के निर्देश दिए तो उन्हें मानव व उपकरण संसाधनों की कमी बताई गई। तब सीएम ने आदेश दिए कि जल्द ही साधन उपलब्ध कराए जाएं। पहले जिला अस्पताल के सीएमएस ने सीएम को बताया कि ट्रामा सेंटर 2016 में संचालित किया गया था लेकिन संसाधन ही नहीं थे। अब जब सीएम ने सेंटर चालू करने के लिए संसाधन जुटाने के आदेश डीएम को दिए तो उन्होंने कुछ भी साधन उपलब्ध नहीं कराए।

यही वजह है कि ट्रामा सेंटर अब तक चालू नहीं पाया है। स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों ने ट्रामा सेंटर में कार्य करने के लिए संविदा पर ही सही चिकित्सकों को तैनात करने का मन बना लिया है। लेकिन संसाधनों के अभाव में कोई भी डॉक्टर यहां ड्यूटी करने तैयर नहीं हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago