दिल्ली से बलिया आ रही बस में यात्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। दिल्ली से बलिया आ रही रोडवेज बस में एक यात्री की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री अचानक बेहोश हो गया था। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। दिल्ली से बलिया आ रही रोडवेज बस में शनिवार की सुबह यात्री पंकज कुमार (30) पुत्र रमाशंकर निवासी दिल्ली से बस से आ रहा था। मऊ व रसड़ा की बीच वह अचानक बेहोश होकर बस में गिर गया, इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस चालक उसे सीधे रसड़ा लेकर पहुंचा। उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और यात्री के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago