बलिया। रसड़ा थाने में एक युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने वीडियो वायरल कर रसड़ा थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर हड़कंप मच गया है। मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस वायरल वीडियो में युवती ने पुलिस पर बयान बदलवाने का आरोप भी लगाया। किशोरी वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि 15 तारीख को पुलिस स्टेशन में आई थी। पुलिस वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। मुझे मारने की धमकी देते हैं। युवती ने पुलिसवालों पर अभद्र बातें करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। वीडियो में लड़की डरी-सहमी नजर आ रही है।
उसने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिसवाले अभद्रता कर बयान बदलने का दबाव बनाते हैं, कहते हैं कि लड़के वालों की तरफ से बयान देना। उससे थाने में झाडू-पोछा भी करवाया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल के दौरान पीड़िता पुलिस अभिरक्षा से भाग गई। लेकिन युवती ने वायरल वीडियो में जो आरोप लगाए हैं उससे खाकी शर्मसार हुई है। कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस पीड़िता की मदद करने की बजाय उसे प्रताड़िता क्यों कर रही है। जब रक्षक खुद ही भक्षक का काम करने लगे तो आखिर जनपद की जनता किससे न्याय की उम्मीद लगाए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…