Categories: बलिया

बलिया पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, 3200 करोड़ की परियोजना का किया निरीक्षण, कहा माल्देपुर में बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गंगा नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद आगे के विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने नाव पर बैठकर गंगा किनारे हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद माल्देपुर घाट पर करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया।

मंत्री सिंह ने बताया कि इसके बन जाने से जहां ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचेगा तो बहुत बड़ी आबादी को बाढ़ व कटान से भी मुक्ति मिल जाएगी। कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से एक कट माल्देपुर मोड़ तक बनाने का प्रस्ताव पास हो गया और ये भी इसके साथ ही बनेगा। इसके अलावा संगम तट पर भी घाट बनाने का कार्य प्रगति पर है।

इसके अलावा मंत्री सिंह ने 3200 करोड़ रुपए की लागत से क्रियान्वित हो रही हर घर नल योजना की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज और एसटीपी का कार्य हो रहा है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके अलावा 421 करोड़ से हर घर नल योजना पर कार्य हो रहा है। इसमें जल्द ही लोगों को गंगाजल को रिफाइन करके शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।

परिवहन मंत्री ने नाव से भ्रमण के दौरान माल्देपुर घाट के गंगा में काफी संख्या में डाल्फिन को देखा। इन्हें देखकर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि माल्देपुर में डाल्फिन व्यू प्वाइंट बनाने से संबंधित कागजी कार्य पूरा हो गया है और यह जल्द ही मूर्त रूप लेगा। इसके बनने से पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा।

मंत्री ने कहा कि पर्यटन व जल परिवहन की दिशा में कई स्तर पर कार्य चल रहा है। सुरहा ताल में पर्यटन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए पास हो गया है। उधर परिवहन मंत्री ने बलिया से कुंभनगरी प्रयागराज को जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago