बलिया में पटरी दुकानदारों का दर्द देखने को मिला। पटरी दुकानदारों ने कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, ये पटरी दुकानदार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी हैं, जो धीनगर रोडवेज ओवर ब्रिज के नीचे धरने पर बैठे हैं। उनके धरने के 8 वें दिन उन्होंने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों की मुख्य मांग है कि बुलडोजर से तोड़ी गई उनकी दुकानों को पुनः स्थापित किया जाए।
प्रदर्शनकारी पटरी दुकानदार सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत उन्हें 80-80 हजार रुपए का लोन देकर व्यवसाय बढ़ाने का मौका दिया, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने उनकी दुकानें तोड़कर सामान जब्त कर लिया है। प्रशासन उन्हें कहीं भी दुकान लगाने की अनुमति नहीं दे रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे धरना स्थल पर ही अपनी जान दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भूख के कारण किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उनका शव सीधे अधिशासी अधिकारी के आवास पर भेज दिया जाए।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…