बलिया के बेल्थरारोड में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद तुरंत पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक गौतम कुमार उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव का रहने वाला था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। गौतम परदेस में रहकर अपनी आजीविका चलाता था और करीब 20 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। बुधवार की सुबह उसका शव उसके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर मफलर से लटका हुआ मिला।
जैसे ही युवक का शव पेड़ से लटका दिखा, ग्रामीण सकते में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां बेसुध हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था। जो उसकी मौत का कारण हो सकती है।
क्राइम इंस्पेक्टर राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस आगे की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…