परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी बलिया को करोड़ों की सौगात, इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया को बड़ी सौगात दी। उन्होंने रोडवेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन सौगातों के मिलने के बाद बलिया में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे और क्षेत्रीय जनता लाभान्वित होगी।

बता दें कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया मुख्यालय पर बनने वाले आधुनिक बस अड्डे के साथ उजियार घाट पर भी बस अड्डा और लोक निर्माण विभाग की 72.86 करोड़ की लागत से बनने वाली कुल 80 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें टेकार बन्धे से मुक्तिधाम मार्ग व जमुआ रिंग बन्धा से धरीक्षण दास की कुटिया मार्ग पर पुलिया भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने नगर विकास विभाग की भी 17.60 करोड़ के 65 कार्यों का शिलान्यास तथा 6.38 करोड की 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिलने के बाद क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। अब जनता को बेहतर आवागमन सेवाएं मिल सकेंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया नगर की जनता ने मुझे पांच साल दिया है। इन पांच वर्षों में हर वह काम करके दिखाऊंगा, जो चुनाव से पहले वादा किया था। एसटीपी का निर्माण भी रूका था, अब वह भी तेजी से बनेगा। नगर का सीवरेज सिस्टम दुरूस्त होगा।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से हर घर शुद्ध पेयजल की सप्लाई का वादा किया। उन्होंने कहा कि चुनावे वादे के लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज व कटहल नाला के सुन्दीकरण का भी शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री जी से कराऊंगा।

परिवहन मंत्री ने कहा, हमारी योजना है कि प्रदेश के हर गांव में रोडवेज की बसें जाएंगी। जिस गांव से बस चलेगी, उसी गांव के ड्राईवर-कंटक्टर उस पर तैनात होंगे, जो प्रतिदिन गांव से मुख्यालय पर आने के बाद वापस अपने गांव चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोडवेज के 1600 नये रूट चिन्हित किये गये हैं, जहां 25 हजार नई बसें चलाई जाएंगी। दस हजार बसों की खरीद हो गयी है, जो जल्द ही बन कर तैयार होकर रूट पर होंगी।

इसके अलावा कहा कि बलिया में आधुनिक बस अड्डा बनाया जा रहा है। आज 48 करोड़ की लागत से इसके बनने की शुरुआत हो गई। यह मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग होगी, जिसमें ऊपरी तल व्यावसायिक होगी। वहाँ एक अतिथि गृह भी बनेगा। पीपीपी मॉडल पर रसड़ा व बेलथरारोड बस अड्डा को भी सुंदर बनाया जाएगा, जिसमें ऊपरी तल मॉल के रूप में होगा।

इसके अलावा बलिया में आईएसवीटी भी बनाया जाएगा। इसके अलावा रायबरेली के बाद दूसरा ऑटोमैटिक ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर बलिया में बनेगा। बहुत जल्द इसकी भी शुरुआत होगी। इससे ड्राइवर पूर्ण रूप से ट्रेंड होंगे, उन्हें रोज़गार मिलेगा और दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा।

उप्र परिवहन विभाग के एमडी मासूम अली सरवर ने कहा कि परिवहन मंत्री जी का बलिया के विकास पर विशेष फ़ोकस है। प्रदेश का अंतिम जिला होने के नाते यहां रोडवेज की हर सुविधा पहुंचाने पर हम सबका ध्यान रहेगा।

विशेष सचिव केपी सिंह ने कहा कि बलिया से मेरा पुराना नाता रहा है। सौभाग्य है कि यहाँ विकास कार्य में पहले एसडीएम व एडीएम के रूप में, और अब परिवहन विभाग में कार्यरत होने के नाते यहां के विकास में भागीदारी का मौक़ा मिला है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि यहाँ बनने वाला मॉडल बस स्टेशन निश्चित रूप से इस जनपद की पहचान बनेगी। वाहन ट्रेनिंग सेंटर भी बनाने के लिए भी कार्यवाही जारी है। जल्द ही ज़िले में एक बाढ़ स्थल बनेगा, जहां बाढ़ के समय विस्थापित काफ़ी लोग एक साथ रह सकेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago