Categories: बलिया

बलिया: 1 साल पहले मंदिर में हुई मूर्ति चोरी के आरोपी गिरफ्तार

बलिया की उभांव पुलिस ने बेल्थरा रोड में मूर्ति चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि आरोपियों ने पिछले साल मूर्ति चोरी की थी और हाल ही में मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने जमुआंव खामपुर से चोरी के एक पम्प के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव खामपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजबहादुर ने पानी का मोटर चोरी के सम्बंध में उभांव पुलिस को तहरीर दी थी। इस घटना में ग्रामीणों ने सन्नी कुमार और जितेंद्र नामक 2 आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से वादी राकेश कुमार निवासी जमुआंव खामपुर के यहां से चोरी की गई मोटर भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष इसी थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुददीनपुर स्थित मंदिर से मूर्तियों की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने मूर्तियों को तो बरामद कर लिया था परन्तु मूर्ति चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने तेलमा जमालुद्दीनपुर स्थित मंदिर से मूर्तियों की चोरी करने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उक्त मंदिर में चोरी हुई मूर्तियां बड़े नाटकीय ढंग से अवायां स्थित एक ढाबे से बरामद की थी। बरामद मूर्तियों के साथ मालीपुर स्थित कुटी से चोरी गई अष्टधातु की राम जानकी मूर्तियां मिलने का भी दावा किया गया था, लेकिन मालीपुर के ग्रामीणों द्वारा उसे पहचानने से इंकार कर दिया गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago