Categories: बलिया

बलिया: रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन कर सकेंगे टिकट का भुगतान, अतिरिक्त वसूली पर लगेगी रोक

बलिया के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रेलवे स्टेशन पर टिकट के नाम पर होने वाली अधिक वसूली पर रोक लगाई जाएगी। आपको बता दें कि जिले के रेलवे स्टेशन पर एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है, इसके अनुसार अब टिकट काउंटर पर यात्री QR कोड स्कैन के जरिए टिकट की राशि का भुगतान कर सकेंगे। इसके चलते यात्रियों से होने वाली अतिरिक्त वसूली पर रोक लगेगी।

बता दें कि बलिया स्टेशन से यात्री वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, छपरा सहित अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। यात्री ट्रेन छूटने के कुछ देर पहले स्टेशन के टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं, जहां पर यात्रियों की भीड़ रहती है। इस वजह से यात्रियों को रेजगारी को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो जाता है।

अब रेलवे प्रशासन ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है। अब रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान मशीन। लगाई जाएगी। यात्री के टिकट का जो अमाउंट हैं वह स्वतः इसमें दिखाने लगेगा और स्कैन करने के बाद यात्री के मोबाइल से टिकट का पैसा स्वतः कट जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने बताया कि भारतीय रेलवे पर फेयर रिपीटर में क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने वाला वाराणसी पहला रेल मंडल है। इसके तहत अब पैसेंजर यूटीएस टिकट लेते समय यूपीआई से सीधे स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। इस सुविधा का प्रोग्राम बनाने में सीआरआईएस रेलवे सूचना प्रणाली संगठन ने इसे तैयार किया है।

बता दें कि जिले के बलिया स्टेशन पर 6 यूटीएस, बेल्थरा रोड में 5 यूटीएस व सुरेमनपुर में 5 यूटीएस काउंटरों पर शीघ्र ही यह सुविधा आरम्भ की जाएगी। यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी और टिकट के नाम पर अधिक वसूली व नगदी की समस्या खत्म हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago