Categories: बलिया

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने खटारा बस को बीच रास्ते में किया सीज, चालक को लगाई फटकार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने प्रयागराज से भदोही जाते हुए रास्ते में ही खटारा बस को सीज कर दिया। मंत्री सिंह ने बस चालक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बस की हालत बेहद खराब है।

ऐसी बस में सफर करने से यात्रियों की जान खतरे में जा सकती है। ऐसे में इस बस की तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न आए।

दयाशंकर सिंह द्वारा बस को सीज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इसे लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

गौरतलब है कि बलिया में परिवहन सेवाओं की स्थिति बदतर है। सड़कों पर खटारा बस फर्राटे मार कर दौड़ती हैं। कई बसें इतनी खराब हो चुकी हैं कि उनसे सफर करने का मतलब हादसे को न्यौता देना है। ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago