Categories: बलिया

बलिया में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत

बलिया के मधुबन मार्ग पर एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर बैठी महिला कई फीट ऊपर उछल कर ज़मीन पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे युवक की भी जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भीमपुरा थाना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी 51 वर्षीय अमरजीत चौहान अपनी माता 70 वर्षीय दुलारी देवी को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। जैसे ही वह अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुँचा की बेल्थरारोड की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। पिकअप के टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी दुलारी कई फीट ऊपर उछलकर सड़क के किनारे जमीन पर गिर पड़ी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदते हुए एक गुमटी से टकरा गई, इससे बाइक सवार अमरजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मां- बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago