Categories: बलिया

बलिया में वन विभाग की टीम और विधायक केतकी सिंह के बीच हुआ विवाद, ये है मामला

बलिया में वन विभाग को आईजीआरएस पर मिली शिकायत पर अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई करना महंगा पड़ गया। ये कार्रवाई बीजेपी विधायक को नगवार गुजरी। कार्रवाई के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंच गईं। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी सरिता गौतम ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत मिली थी कि मनियर रेंज में सतीश सिंह की अवैध आरा मशीन चल रही है। कार्रवाई के लिए एसडीओ और डीएफओ से प्रवर्तन दल का दस्ता मांगा था। इस मामले में डीएफओ ने आदेश भी जारी किया था। हम लोग आरा मशीन पर पहुंचे और मशीन खोलकर ले आए।

इसके बाद पूरी टीम प्रभारी निदेशक के कार्यालय में आ गई। इसके थोड़ी देर बाद ही विधायक केतकी सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गई और पूरी टीम को घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की पूरी टीम को अपशब्द कहना शुरू कर दिए।

इस मामले पर बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बाधा पहुंचाना किसको कहते हैं, मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, मेरे ऊपर जिम्मेदारी है। मेरे जिले के लोग मुझ पर विश्वास करते हैं। एक विधायक होने के नाते मैं वन विभाग के कार्यालय पर जाती हूं और ये पूछती हूं कि आपके यहां कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं। जब मैं रजिस्टर मंगाती हूं और देखती हूं कि उस कार्यालय पर 21 में से 8 कर्मचारी मौजूद हैं, चार ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने साइन ही नहीं किया था रजिस्टर पर, वो थे ही नहीं वहां पर, इन सब बातों पर आवाज उठाना अगर अभद्रता है तो ये अभद्रता मुझे मंजूर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago