Categories: बलिया

बलिया पुलिस का अवैध वसूली कांड, निलंबित थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों की तलाश में जुटी 3 जिले के एसओजी टीमें

बलिया में बड़े स्तर पर अवैध वसूली का काला खेल सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इस वसूलीकांड की चर्चा देशभर के मीडिया हाउस में हो रही है। इस घटनाक्रम के बाद से बलिया पुलिस प्रदेश स्तर पर बदनाम हो गई है। मामले में लगातार जांच की जा रही है। वहीं वसूलीकांड का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहे नरहीं थाने के निलंबित थानेदार पन्नेलाल समेत 7 पुलिसकर्मियों की तलाश में 3 जिले की एसओजी टीमें लगाई गई हैं।

रोली बॉर्डर पर छापेमारी कर अवैध वसूली का खुलासा करने वाले वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया ने बताया कि आरोपित पुलिसकर्मियों की जल्‍द गिरफ्तारी के लिए बलिया के साथ ही आजमगढ़ और मऊ की एसओजी टीमें लगाई गई हैं। सभी पुलिसकर्मियों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

नरही के निलंबित थानेदार पन्‍नेलाल, कोरंटाडीह पुलिस चौक प्रभारी राजेश कुमार के सरकारी आवास तथा आरोपित हेड कॉन्स्टेबल और सिपाहियों की सील की गई बैरकों की तलाशी की अनुमति के लिए सोमवार को अदालत में अर्जी दी जाएगी। पकड़े गए 18 लोगों के पास से मिले 25 मोबाइल फोन से उनके असोसिएट का पता लगाया जा रहा है।

हैरानी का बात ये है कि बलिया में एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले हुए, लेकिन पन्नेलाल 2 साल से नरहीं थाने पर ही रहा। उसका ट्रांसफर नहीं हुआ। गोरखपुर निवासी पन्नेलाल 2012 में दरोगा बना था, अगस्त 2022 में उसकी तैनाती नरहीं थाने पर हुई थी। यूपी-बिहार के भरौली बॉर्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली का जिम्‍मा उसने हेड कॉन्स्‍टेबल हरिदयाल सिंह और विष्‍णु गुप्‍ता और सिपाही दीपक मिश्र व बलराम सिंह को दे रखा था।

यह चार पुलिसकर्मी निजी व्‍यक्तियों से अवैध वसूली कराते थे। जो ट्रक चालक पैसा देने में आनाकानी करते थे उसे सिपाहियों के सामने ले जाकर वर्दी का खौफ दिखाया जाता था। हरिदयाल सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है और विष्‍णु, दीपक व बलराम की तलाश जारी है। पन्‍नेलाल की देखादेखी उसके थाने की कोरंटाडीह चौकी के सामने दरोगा राजेश कुमार अपने निजी व्‍यक्तियों से अवैध वसूली कराता था।

जांच में ये भी सामने आया कि कुछ ट्रांसपोर्टर सीधे पन्‍नेलाल के पास पैसे भेजते थे, उन्हें तिराहा या पुलिस चौकी के सामने रोका नहीं जाता था। एक ट्रांसपोर्टर से जुड़ा विवेक शर्मा भरौली में एडीजी की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है। एडीजी वाराणसी का कहना है कि इस अवैध वसूली में शामिल हर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago