Categories: बलिया

बलिया के नवागत SP विक्रांत वीर का सख्त रुख, बोले नरहीं प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बलिया पुलिस का अवैध वसूली कांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कांड का पर्दाफाश होने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर बलिया पुलिस इतने दिनों से इतनी आसानी से कैसे इस काले खेल को खेल रही थी।

बता दें कि पिछले बुधवार- गुरुवार की रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने नरहीं थाना के भरौली पिकेट पर छापामारी की थी। इस घटनाक्रम के बाद थानाध्यक्ष पन्ने लाल सहित कोरंटाडीह पुलिस चौकी की पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया गया। गुरुवार देर रात एसपी देव रंजन वर्मा, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का ट्रांसफर शासन ने कर दिया। इसके साथ ही CO को भी निलंबित करते हुए, विजिलेंस टीम द्वारा सीओ, एसओ व चौकी इंचार्ज के संपति जांच के आदेश दिए। ऐसे में एसपी विक्रांत वीर की तैनाती हुई।

SP विक्रांत वीर ने प्रेस कान्फ्रेस आयोजित की और
एक-एक पत्रकार के सवालों जवाब दिया। पहली मीटिंग में ही पत्रकारों से एसपी विक्रांत वीर ने जिले में अच्छा करने के लिए सुझाव मांगा। सब की सुनने के बाद एसपी ने कहा कि आप सभी लोग आए सबको धन्यवाद है। मेरी प्राथमिकता में महिला, बच्चों संबंधित जो मामले हैं, उसे निबटाना है। चूंकि यह जिला बिहार का बार्डर है। अपराध पर नियंत्रण करने का हर संभव कोशिश है।

पहली ही प्रेस कान्फ्रेस में विक्रांत वीर ने कहा कि
मीडिया बंधुओं, माननीय जन प्रतिनिधियों से संवाद कर पुलिस की तरफ से बेहतर करने का प्रयास, कानून व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने की कोशिश है। कहा कि नरहीं प्रकरण में जो भी दोषी हैं। चाहे पुलिस कर्मी ही क्यों न हों। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। नरही थानाध्यक्ष, कोरंटाडीह पुलिस चौकी पूरी टीम के निलंबन मामले में एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि जो पुलिस कर्मी दोषी हैं। जल्द पकड़े जाएंगे। कानून से मजाक एक दम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago