बलिया में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की संदिग्ध मौत मामला सामने आया है। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक होटल में बुधवार की देर शाम अधेड़ का शव मिला। घटना की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरु कर दी है।बता दें कि बुधवार को शहर के कुंवर सिंह चौराहा से कुछ दूर उत्तर सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित एक होटल के कमरे में अधेड़ का शव मिला।
जिसकी पहचान पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार निवासी 50 वर्षीय विनोद यादव के रुप में हुई है। सीओ सिटी भूषण वर्मा और नगर कोतवाल प्रवीण सिंह ने होटल पहुंचकर छानबीन की। तो पता चला कि विनोद ने बुधवार की सुबह ही होटल का कमरा नंबर 208 बुक किया था। वह कमरे में ठहरा था, तभी शाम को सफाई करने पहुंचे होटल के कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो देखा कि विनोद का शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि विनोद ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। उनके कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। बहरहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…