बलियाः 21 साल की युवती के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी युवक को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 51 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दुराचार की घटना का मामला 2017 का है, जिस पर 5 साल बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 29 मई 2017 की रात्रि 21 वर्षीया युवती शौच के लिए बाहर गई थी, तभी गांव के ही रहने वाले गीत सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया था।
युवती की शिकायत पर 31 मई को नरही थाने में गीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में पहुंचा। जहां 5 साल तक केस की सुनवाई हुई और अपर जिला जज नितिन कुमार ठाकुर के न्यायालय ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी गीत सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 51 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…