बलिया जिला अस्पताल में मरीजों को बांटा गया एक्सपायर हो चुका दूध, CMS ने बैठाई जांच

बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां मरीजों को एक्सपायरी डेट का दूध देने का मामला सामने आया है। करीब 40 मरीजों को एक्सपायर हुआ पैकेट बंद दूध बांटा गया है। मरीजों की शिकायत के बाद सीएमएस ने जांच बैठा दी है।

बता दें कि अस्पताल में दूध बांटने की जिम्मेदारी बालाजी इंटरप्राइजेज को सौंपी गई थी। यही कंपनी रोजाना मदर डेयरी ब्रांड का पैकेट बंद दूध मरीजों को देती थी। हर एक मरीज को 250 ग्राम का दूध पैकेट दिया जाता था जिसका मूल्य 10 रुपए है। लेकिन बुधवार को कंपनी के द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए 11 जनवरी 2022 का पैक्ड दूध वितरित कर दिया गया। जो कि एक महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका था।

लेकिन कंपनी ने लापरवाही दिखाते हुए 40 मरीजों को खराब दूध बांटा। जिसके बाद मरीजों ने शिकायत अस्पताल प्रबंध से की। जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी राशिद इमामुद्दीन का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है। जांच बैठा दी गई है और ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही कहा गया है कि अगर आरोप सिद्ध होता है तो फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। कंपनी को पांच महीने पहले टेंडर आवंटित किया गया था। इसके साथ ही सहायक नर्सिंग अधीक्षक समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं की सेहत के लिए दूध देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध देने का ठेका एक फर्म को दिया गया था, लेकिन यहां आपूर्ति कंपनी ने लापरवाही बरतते हुए मरीजों को 1 महीने पहले एक्सपायर हुआ दूध बांट दिया। हालांकि समय रहते मरीजों ने इसे देख लिया और अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago