बलियाः निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

बलिया। निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी पर गाज गिरी है। जिला विकास अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही पाई गई।साथ ही कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के डेस्क-बेंच की आपूर्ति में भी वित्तीय अनियमितता मिली। बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी के पास पांच ग्राम पंचायतों के सचिव का कार्यभार था। यह सभी गांव चिलकहर ब्लॉक के अंतर्गत हैं। करीब डेढ़ माह पहले स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने इन गांवों का निरीक्षण किया।

जिसमें सामुदायिक शौचलय, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों को देखा, तो सभी कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई। ग्राम पंचायत वीरपुर सामुदायिक शौचालय के कक्ष का निर्माण एवं बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया। शौचालय में कोई काम नहीं कराया गया। बिजली की आपूर्ति, टाइल्स और दरवाजे का काम भी पूरा नहीं हुआ। पंचायत भवन का निर्माण भी अधूरा पड़ा मिला। ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत हथौड़ी में देखने को मिला, जहां सामुदायिक शौचालय में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया गया। लेकिन पुरुष शौचालय का निर्माण सिर्फ कागजों में हुआ।

धरातल पर नजारा इसके विपरीत ही दिखा। ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्कूल शौचालय भी खराब पाया गया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में टाइल्स भी नहीं लगवाई गई थी। ग्राम पंचायत पियरही में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कक्ष का निर्माण एवं अंदर बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही सभी गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के डेस्क-बेंच की आपूर्ति  में भी वित्तीय अनियमितता मिली। इतनी लापरवाहियां उजागर होने पर डीडीओ, नलकूप विभाग के सहायक अभियंता व लोनिवि प्रांतीय खंड के अवर अभियंता ने पूरे मामले की जांच की।

जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आया। इसके बाद जिला विकास अधिकारी ने इन गांवों सचिव के तौर पर कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार गोंड को निलंबित कर दिया। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र का कहना है कि चिलकहर ब्लॉक के कई गांवों के कार्यों में अनियमितता मिली है। जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago