रसड़ा कताई मिल में ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनकर तैयार, मऊ और गाजीपुर को भी मिलेगा लाभ!

बलिया में जल्द ही बिजली की समस्या लगभग दूर होने वाली है। क्योंकि रसड़ा में कताई मिल परिसर में 400 केवीए का पारेषण उपकेंद्र लगभग बनकर तैयार हो गया है। इससे प्रयोग के तौर पर आपूर्ति भी की जा रही है। एक हफ्ते में इसे चितबड़ागांव उपकेंद्र से जोड़ दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से जिले के साथ मऊ और गाजीपुर के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

दरअसल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा नव निर्मित 400 केवीए का जीआईएस सिस्टम वाला विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 10.50 हेक्टेयर में 425 करोड़ की लागत से बनने वाले परियोजना को अगस्त 2019 तक तैयार कर देना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते समय पर पूरा नहीं हो सका। जिसे पूरी तरह से तैयार होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं। इससे 220 और 132 केवीए के पारेषण विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति की जाएगी।

परियोजना का काम पूरा होने से जनपद के अलावा मऊ और गाजीपुर जिला भी लाभान्वित होगा। रसड़ा रेलवे को भी विद्युत देने के लिये कार्य प्रगति पर है। विद्युत विभाग के एसडीओ शशि गौरव ने बताया कि परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बताया कि 30 अप्रैल से कुछ स्टेशनों पर विद्युत सप्लाई शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहा तो तीन से चार माह में परियोजना पूरी क्षमता से विद्युत आपूर्ति करने लगेगा। बताया कि एक सप्ताह में चितबड़ागांव 132 केवीए विद्युत स्टेशन पर विद्युत सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।

जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी रसड़ा, गढ़िया, तलवल पावर हाउस के अलावा गाजीपुर में 220 केवीए और कासिमाबाद में 132 केवीए की विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। भदौरा 220 केवीए और बड़ागांव रानी मऊ 132 केवीए आपूर्ति के लिए भी काम पूर्ण हो गया है। जल्द ही इन्हें भी विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बताया कि परियोजना के पूरा होने व पूरी क्षमता से चलने के बाद जिले के अलावा मऊ व गाजीपुर जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगेगा

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago