बलिया में बस यात्रियों को सुविधा शुल्क देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। जहाँ बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नतीजन यात्रियों को खड़े होकर ही बस का इंतजार करना होता है। बस स्टैंड परिसर में सिर्फ गंदगी और जलभराव है। जिससे यात्रियों को बस का इंतजार करना तक मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा ही नहीं है।
बता दें उप्र परिवहन निगम यात्रियों से बस किराया में सुविधा शुल्क भी शामिल करता है, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। गिनती की बेंच पड़ी हैं, जिन पर गिने-चुने लोग ही बैठ पाते हैं। अन्य यात्रियों को खड़े होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है। परिसर में गंदगी और जलभराव की पुरानी समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं।
रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना करीब 500 यात्रियों का आना-जाना होता है। यात्रियों के लिए बसों का बेड़ा भी है। यात्रियों से बतौर सुविधा शुल्क रोजाना हजारों रुपये की वसूली होती है। कुछ स्थानों पर लोहे की बेंच तो कहीं-कहीं सीमेंटेड बेंच लगाई गई है जो यात्रियों के लिए नाकाफी साबित होता है परिसर में सुलभ शौचालय है जो यात्रियों से अलग से शुल्क वसूल करता है। यूरिनल की दशा ऐसी है जिसे देखना तक संभव नहीं होता। लेकिन मजबूरन यात्री इसका ही उपयोग करते हैं।
वाटर एटीएम महीनों से खराब- परिसर में सालों पहले यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर एटीएम स्थापित किया गया। लेकिन वह भी महीनों से खराब पड़ा है और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहीं कीचड़ तो कहीं ठेलिए पर रखा कूड़ा ज्यों का त्यों का पड़ा हुआ है। इसके अलावा परिसर में जहां-तहां जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को बैठने के एक तरफ शेड बनाया गया है जिसमें एक भी पंखा नहीं होने से इस गर्मी में यात्री बिलबिला जाते हैं और फिर खड़ा होकर इंतजार करना ही मुनासिब समझते है।
वहीं बलिया रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यात्री सुविधाएं रखी गई हैं, जो खराब है उसे दुरुस्त कराया जाएगा। यूरिनल के स्थान पर वातानूलित शौचालय बनवाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…