बलिया। भरौली में फोरलेन के दोनों ओर ग्रीन पार्क बनाने की तैयारी है। क्योंकि बिहार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बन रहे फोरलेन मार्ग के चलते भरौली पुल चौराहे पर स्थित स्वामी सहजानंद पार्क को हटा दिया जाएगा। लोहे का गेट भी टूट जाएगा। इसकी भरपाई करने के लिए भरौली में फोरलेन के दोनों तरफ पार्क बनाने की तैयारी है।
बता दें भरौली और बक्सर के बीच गंगा पर नया सेतु बनाया जा रहा है। पुल के दिसंबर महीने में चालू होने की उम्मीद है। पुल के एप्रोच का कार्य भी तेजी से चल रहा है। भरौली- बक्सर के बीच के पुराने पुल के जर्जर होने के कारण भारी वाहनों पर प्रतिबंध है। नया पुल चालू होने के बाद उसकी मरम्मत कराई जाएगी। दोनों पुल पर दो लेन का यातायात होगा। इन पुलों की मदद से बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हैदरिया के पास जोड़ा जाएगा। इसके लिए फोरलेन लिंक रोड बनना है।
एनएचएआई भरौली चौराहा पर बने लोहे के गेट और स्वामी सहजानंद पार्क को लिंक रोड में शामिल किया है। फोरलेन लिंक रोड कोटवां नारायणपुर, सलारपुर होते हुए हैदरिया तक बनाया जाएगा। पहले से यूपी के भरौली और बिहार के बक्सर में पुल के दोनों तरफ का पार्क ध्वस्त होगा। उसकी भरपाई के लिए फोरलेन के किनारे ग्रीन पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। बक्सर के एनएचएआई के इंजीनियर आरके तिवारी ने बताया कि चौराहे पर फोरलेन बनने के बाद ग्रीन पार्क बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…