बलिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की बोगी के ऊपर बैठा युवक जिंदा जला

बलिया के छपरा रेलखंड पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बांसडीहरोड स्टेशन पर डाउन 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर एक युवक आग में जलकर जिंदा मर गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद लोग में खौफ का माहौल दिखा। युवक को अपनी आंखों के सामने जिंदा जलता देखकर लोगों का दिल दहल गया।

जानकारी के मुताबिक, डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर बलिया से छपरा के लिए खुली तो कुछ देर बाद रघुनाथपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक रेलवे के कर्मचारी ने ट्रेन की बोगी के ऊपर एक युवक को बैठे देखा। ये युवक इंजन के पास लगे पेंटों से आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया।

बताया जा रहा है कि युवक को बोगी के ऊपर बैठा देखकर रेलवे कर्मचारी ने स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे स्टेशन मास्टर ने गाड़ी रुकवा दी, लेकिन गाड़ी रुकने के बाद जैसे ही स्टेशन मास्टर और ड्राइवर गार्ड आदि रेलवेकर्मी ऊपर बैठे युवक को नीचे उतारने के लिए आवाज लगाने लगे, वह डरकर नीचे उतरने के बजाय इधर उधर भागने लगा। इसी दौरान वह इंजन के पास पंहुचा, जहां इंजन की छत पर लगे पेंटो में प्रवाहित 25 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाह ने उसे दूर से ही अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद युवक के कपड़ो में आग लगने के साथ ही उसका शरीर जलने लगा। मौके पर यांत्रिक यान लेकर बलिया से पंहुचे यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन के ऊपर चढ़कर मृतक के बुरी तरह जले शव को बाहर पेंटो से बाहर निकाला और स्ट्रेचर पर लादकर नीचे उतार दिया। सूचना पाकर पहुचीं जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

इधर, ट्रेन के पेंटो में शव फंसने के कारण वहां यांत्रिकी खराबी आ गयी थी। जिसके बाद काफी देर तक रेलवे विद्युत व यांत्रिक विभाग के कर्मियों द्वारा वहां काम कर मौजूदा खराबी को ठीक किया गया और इसके संबंध में ओवरहेड इक्विपमेंट्स के सुधार के लिए जिम्मेदार ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूटर को मौके पर बुलाया गया। इसके द्वारा सुधार प्रमाणित करने के बाद कंट्रोल द्वारा ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दी गयी। इस दौरान ट्रेन लगभग तीन घंटे तक बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

10 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago