बलिया में गड़वार के त्रिकालपूर में स्थित द होराइजन में मातृ दिवस के पूर्व संध्या पर अच्छी पहल करते हुए द होराइजन विद्यालय के तरफ से मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मिस अनुभा सिंह जी फार्मर हेड क्यू सी जी सनबीम स्कूल वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 कुंवर अरुण सिंह जी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी पूजन से किया।
इस कार्यक्रम का आगाज़ विद्यालय के नन्हें मुन्हे बच्चों ने गीत नृत्य से किया जीना जीना जीना हुआ मुहाल माई तेरी चुनरिया लहराए से किया।
मुख्य अतिथि अनुभा सिंह ने सभी माताओं कों सम्बोधित करते हुए कहा की वृद्धाश्रम में रहने वाले माता पिताओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाया गया जिसको देखकर हृदय भाव विभोर गया। और कहा की हमें अपने बच्चों कों अच्छी शिक्षा देना होगा जिससे हमारी और समाज की सेवा कर सके। और अपने आदर्शो न भूले।
विशिष्ट अतिथि डॉ कुंवर अरुण सिंह जी ने कहा की आजकल के युवाओं कों पैसा कमाने के होड़ में अपने माता पिता कों छोड़ना यें आम बात हों गया है। इस लिए हमें माता पिता की सेवा सदैव करना हमारा परम कर्तव्य है। माँ बाप साक्षात ईश्वर है अगर इनको दुःख होगा तो हम लोग सुखी से नहीं रह सकते इसलिए अपने माँ बाप की सेवा सदैव करते रहना चाहिए। अंत में कहा की माँ कों बच्चों कों बाज बनाना होगा एक बाज की माँ अपने बच्चे कों आसमान में ले जाकर छोड़ देती और ज़ब तक उड़ना नहीं जानेगा तब तक उसे छोड़ती नहीं है इसलिए अपने बच्चों कों आत्म निर्भर होना पड़ेगा।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य एस सिंह जी ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन एवं आभार प्रकट किया। उपस्थिति रहें उप प्रधानाचार्य पीयूष श्रीवास्तव,एकेडमी हेड विशाखा सिंह, मीनू सिंह, नीलम सिंह,अभय गुप्ता, खेल प्रशिक्षक कृष्णा मोहन यादव, एल बी रावत, अभिषेक वर्मा, शशिनाथ पाण्डेय, आकांक्षा, सबा नूर खां आदि रहें
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…