बलिया में सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली पुलिया के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष को गोली मार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पटना की जानकारी होते ही सैकड़ो की तलाश में छात्र नेता जिला अस्पताल पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम 30 पुत्र बबलू सिंह निवासी हनुमानगंज थाना सुखपुरा जनपद बलिया शनिवार को किसी काम से मुख्यालय आये थे, जहाँ से देर शाम घर जा रहे थे, जैसे ही सुखपुरा थाना के पटखौली पुलिया के पास पहुँचे की जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने गोली मार दिया जो दाहिने साइड पर पीठ और बाए पैर में जा लगी। इसके बाद फरार हो गए।
उधर गोली की आवाज सुन दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
उधर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा पुलिस दल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आशंका जताया है कि एससी कॉलेज पर पूर्व में हुई एक घटना में छात्रनेता आरोपी था। जिस पर हमला हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…