Categories: बलिया

बलिया में सनातन पांडेय के नेतृत्व में सपा में शमिल हुए सैंकड़ों लोजपा कार्यकर्ता

बलिया में सपा की लहर चलती दिखाई दे रही है। बलिया सीट से लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडेय के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष उमेश पासवान समेत 2 दर्जन से अधिक लोजपा के नेता कर कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थामा है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने लोजपा  के नेताओं को सपा की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें सपा ज्वाइन कराई गई।

शुक्रवार को नामांकन करने के बाद सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय जनसंपर्क के लिए जगह जगह लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान लोजपा के दर्जन से अधिक नेताओं ने सपा जॉइन करने की इच्छा जताते हुए सनातन पांडेय से मुलाकात की। इसके बाद सनातन पांडेय ने सभी नेताओं का फूल माला से स्वागत किया।

लोजपा छोड़ सपा में शमिल होने वालों में लोजपा के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान, लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लोजपा बैरिया विधानसभा के अध्यक्ष सूरज चौरसिया, सदर विधानसभा अध्यक्ष गुंजन चौरसिया के नाम शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने सपा की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago