Categories: बलिया

आज से भागलपुर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद, इस तारीख तक जारी रहेगा प्रतिबंध

बलियाः सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर पुल पर 24 अप्रैल यानि आज से 1 मई तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके पीछे की वजह सेतु निर्माण निगम के द्वारा पुल का मरम्मत कार्य किया जाना है। यह पुल बलिया को देवरिया, नेपाल और पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है। ऐसे में आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

बता दें कि भागलपुर सेतु के ज्वाइंट में दरार पड़ने और स्लैब धंसने से पुल जर्जर हो गया है। भारी वाहनों के आवागमन के समय पुल में कंपन होने लगता था। ऐसे में सेतु निर्माण निगम ने अब पुल की मरम्मत करवाना शुरु कर दिया है। मरम्मत कार्य मुंबई की एक कंपनी को सौंपा गया है, जिस पर करीब चार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पुल निर्माण के दो दशक के दौरान करीब 5-6 बार इसकी मरम्मत की जा चुकी है। पुल में दरार पड़ने के बाद 11 जनवरी से 12 फरवरी तक भारी वाहनों का आवागमन यहां प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन तब मरम्मत का काम नहीं हुआ। लिहाजा लोगों ने दोबारा आवागमन शुरु कर दिया। लेकिन अब 24 अप्रैल से 1 मई तक पुल पर किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago