Categories: बलिया

Paper leak- अब इस इंटर कॉलेज का प्रबंधक गिरफ्तार

बलिया में पेपर लीक मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपित पंडित हरिहर बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधराज पांडेय को सिसवार राघोपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रबंधक की तलाश पुलिस को 30 मार्च से ही थी। मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित अब तक 46 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की मोबाइल डिटेल के आधार पर एक के बाद एक गिरफ्तारी कर रही है।

गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली रसड़ा के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल में अवधराज का नंबर सामने आया। जिससे जांच में उसकी संलिप्तता का शक हुआ। जिसके चलते गिरफ्तारी की गई अभी कुछ और लोग भी रडार पर हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पेपर लीक कांड में इससे पहले 46 लोगों की गिरफ्तारी हुई। असली मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह और साल्वर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार निर्भय नारायण सिंह महाराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। लीक पेपर की फोटो कॉपी करने वाले राजीव प्रजापति और साल्वर अविनाश गौतम, जो सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ागांव के अंग्रेजी का शिक्षक हैं, समेत सभी के मोबाइल फोन डिटेल से कई राजफाश हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महाराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया। कंप्यूटर कार्य करने वाले राजीव प्रजापति ने फोटोकापी कर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम तक पहुंचा दिया। यहां से कुछ ही मिनटों में इसके हल प्रश्नपत्र को फिर से निर्भय नारायण सिंह को उपलब्ध कराया गया जिसे 25 से 30 हजार रुपये प्रति छात्र के रेट में बेचा गया। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच तेजी से चल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago