DJL¶Fd»F¹FF : SFªFIYe¹F ¶FFd»FIYF ¦FÈW d³F²FdS¹FFÜ
बलिया। राजकीय बलिया गृह निधरिया के औचक निरीक्षण में कई लापरवाही उजागर हुई है। यहां तक कि मौके पर अधीक्षिका तक नहीं मिली। जिससे नाराज होकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मुहम्मद मुमताज को फटकार लगाई।साथ ही चेतावनी दि कि व्यवस्था पर नजर रखें। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। और अव्यस्था को लेकर अधीक्षिका को प्रोबेशन कार्यालय से अटैच कर दिया।
दरअसल जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षिका के नहीं मिलने और अव्यवस्था पर फटकार लगाई। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी मुहम्मद मुमताज को जमकर फटकारा। और फिर उन्होंने वहां बने भोजन को खुद चखकर गुणवत्ता परखी जिसमें सुधार के निर्देश भी दिए। किचेन व अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया गया कि अधीक्षिका को प्रोबेशन कार्यालय से अटैच किया गया है। नर्स वहां की व्यवस्था देख रही थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि लिखित रूप में स्पष्ट जवाब दें। साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर डीपीओ की क्लास लगाई। एसपी राजकरन नय्यर ने सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…