बलिया जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इकवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मानक विहीन निर्माण होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने की बात कही।
बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के अलावा बिजली के तारों को भी देखा, जो कि अच्छी क्वालिटी के नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अधिशासी अभियंता बृजेश पाठक को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान दें, मैं एक हफ्ते बाद दोबारा निरीक्षण करने आऊंगा। साथ ही निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर ही पूरी करने के निर्देश दिए।
करीब 1 करोड़ 30 लाख की लागत से इकवारी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके जरिए लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास है। वहीं निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर भी उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बाउंड्री का कार्य पूरा ना होने पर अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द उसे पूरा कराने का निर्देश दिया।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…