Categories: बलिया

कड़ी सुरक्षा के बीच बलिया के चार केंद्रों पर होगा बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन

बलिया में आज से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य शुरु हो चुका है। पेपर लीक कांड के बाद इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियां चेक होंगी। पहली बार कॉपियों का मूल्याकंन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा साथ ही हर केंद्र के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

बता दें कि जिले के कॉपी मूल्याकंन का कार्य चार केंद्रों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज और टाउन इंटर कॉलेज में हो रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 4 हजार परीक्षक 4.62 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करेंगे। सबसे ज्यादा कॉपियां टाउन इंटर कॉलेज में चेक होंगी। यहां करीब 1 लाख 89 हजार 595 कॉपियों का मूल्याकंन होगा।

वहीं  जीआईसी में 64 हजार 548, जीजीआईसी में एक लाख 13 हजार 658 और कुवंर सिंह इंटर कॉलेज में 94 हजार 676 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस बार कॉपी मूल्याकंन के दौरान 24 घंटे पुलिस बल केंद्र के बाहर तैनात रहेगा। संकलन केंद्रों से मूल्याकन केंद्रों तक कॉपियों को पुलिस कस्टडी में पहुंचाया जाएगा। साथ ही मूल्यांकन कक्ष राज्य व जिला स्तरीय कंट्रोल रुम से भी जुड़ा रहेगा। इस कंट्रोल रुम से अधिकारी केंद्र की निगरानी करेंगे।

बता दें कि हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 30 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं के सभी विषयों के लिए आवंटित 100 नंबर में से 70 अंकों की बोर्ड परीक्षा होती है। शेष 30 अंकों के लिए 10-10 अंकों के 3 सत्रीय कार्य होते हैं, जिसे आंतरिक मूल्यांकन कहते हैं। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटर के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूलों को 30 अप्रैल तक अपलोड करने होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago