सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया के मरदह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र बनाता है और आगे भी हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेंगे।
आगे कहा कि हमने मोहम्दाबाद में ट्रामा सेंटर दिया है वैसे ही कासिमाबाद में भी ट्रामा सेंटर बनेगा। मरदह स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं का इजाफा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य और शासन की अन्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। वहीं महिलाओं के इलाज में कोई दिक्कत न आये, इसको लेकर सांसद ने कहा कि महिला चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मैं जिलाधिकारी से बात करूंगा कि सप्ताह में एक या दो दिन महिला डॉक्टर और बच्चों के डॉक्टर यहां आकर बैठें।
वहीं किसानों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि गंगा के किनारे 5 किलोमीटर में प्राकृतिक खेती करने के लिए हमने भारत सरकार से अनुमति ले ली है। गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के एरिया में किसान खेती करेंगे। इस क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को 5000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन के रूप में शासन द्वारा मिलेगा। बनारस, इलाहाबाद और यह पूरब के साइड में गंगा के किनारे प्राकृतिक खेती का केंद्र हो सकता है। इसको लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…