बलिया – भागलपुर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन फिलहाल कुछ और दिन रहेगा प्रतिबंधित

बलिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश को नेपाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाला सरयू नदी पर बना भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा। पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से होकर गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।

बता दें सरयू नदी पर दो दशक पहले एक किमी लंबे पुल का निर्माण किया गया था। निर्माण के बाद अब तक आधा दर्जन भर बार पुल की मरम्मत की जा चुकी है। फिर भी पुल सही तरीके से दुरुस्त नहीं हुआ। निर्माण के कुछ सालों बाद से ही पुल खराब होने लगा। पुल के ज्वाइंट ढीले हो गए और वाहनों के गुजरते समय में पुल में कंपन होने लगा।

सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी देवरिया को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पुल की मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन बंद करने का अनुरोध किया। सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मरम्मत होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार ने संबंधित अधिकारियों को सूबे के सभी छोटे बड़े पुलों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत और सुरक्षा के मद्देनजर अन्य प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago